भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के अनुसार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का बांग्लादेश के विरुद्ध 14 दिसंबर से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए फिट होना मुश्किल है। भारत के पास ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में तीन विशेषज्ञ स्पिनर मौजूद हैं। ऐसे में चौथे स्पिनर के लिए कोई जगह बनेगी इस पर सवालिया निशान लगा है।
वहीं ऐसी चर्चा है कि नई चयन समिति या समिति नहीं बनने की स्थिति में भारतीय टीम प्रबंधन सूर्यकुमार यादव को लंबे प्रारूप के लिए टीम में शामिल कर सकता है। भारत को रोहित शर्मा की कप्तानी में बांग्लादेश के विरुद्ध दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, जडेजा कई मौकों पर चेकअप कराने और रिहैब के लिए एनसीए गए हैं। हालांकि, अभी तक इसकी संभावना नहीं है कि वह बांग्लादेश सीरीज के लिए फिट होंगे। अभी किसी भी तरह के बदलाव की घोषणा करने के लिए समय बचा है।
वहीं रवींद्र जडेजा एशिया कप 2022 के दौरान अपने घुटने की चोट से परेशान हो गए थे और इसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ था। इसकी वजह से वो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी नहीं खेल पाए थे और न्यूजीलैंड का दौरा भी मिस कर दिया गया था।
बांग्लादेश दौरे के लिए उन्हें टेस्ट और वनडे टीम में चुना गया था, लेकिन शर्त ये भी थी कि अगर वो पूरी तरह से फिट हो पाते हैं तभी उस दौरे पर जा पाएंगे। बता दें कि सूर्यकुमार यादव इन दिनों खूब रन बना रहे हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे।
सूर्यकुमार एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने में सेकंड, कोहली 1
भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बल्ले की गूंज देश-विदेश में सुनाई दे रही है। पहले टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर और उसके बाद न्यूजीलैंड की धरती पर भी टी20 प्रारूप में उन्होंने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए।
सूर्यकुमार यादव अपने बेजोड़ प्रदर्शन के दम पर भारत की तरफ से एक कैलेंडर वर्ष में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर वर्ष में 120 ढ्ढ में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। साल 2022 में वो अब तक 41 पारियों में 1503 रन बना चुके हैं। वहीं भारत की तरफ से एक कैलेंडर वर्ष में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं।