आईसीसी टी20 विश्व कप का आगज ऑस्ट्रेलिया में हो चुका है। रोज धमाकेदार मुकाबले खेले जा रहे हैं। वर्ल्डकप के बीच ही आईसीसी ने नई टी-20 रैकिंग जारी की है। रैकिंग में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को नुकसान हुआ है वहीं विराट कोहली ने टॉप टेन बल्लेबाजों में अपनी जगह बना ली है।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई शानदार पारी के दम पर रैंकिंग में सुधार किया है। वहीं टीम के स्टार सूर्यकुमार यादव को हालिया बल्लेबाजी रैंकिंग में नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान नंबर एक पर बने हुए हैं जबकि न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई है।
दो भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल
आईसीसी की हर हफ्ते आने वाली रैंकिंग जारी कर दी गई है। भारत के दो बल्लेबाज टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। विराट कोहली को सुपर 12 में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की नाबाद पारी का उनको जबरदस्त फायदा मिला है। 6 पायदान की छलांग लगाते हुए कोहली अब 15 से 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। नवंबर 2021 के बाद पहली कोहली टॉप 10 से बाहर हो गए गए थे। हालांकि इस साल फरवरी में उन्होंने वापसी कर ली थी लेकिन फिर से फिसल गए थे। सूर्यकुमार को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह दूसरे से फिसलकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
ताजा रैंकिंग में कौन किस नंबर पर
पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान 849 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। दूसरे नंबर पर 831 अंकों के साथ न्यूजीलैंड के कॉनवे ने एंट्री मारी है। सूर्यकुमार यादव 828 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। चौथा नंबर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का है। तो वहीं साउथ अफ्रीका के मारक्रम 762 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग
1. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) 849
2. डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड) 831
3. सूर्यकुमार यादव (भारत) 828
4. बाबर आजम (पाकिस्तान) 799
5. एडन मारक्रम (साउथ अफ्रीका) 762
6. डेविड मलान (इंग्लैंड) 754
7. एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) 681
8. पथुम निशांका (श्रीलंका) 658
9. विराट कोहली (भारत) 635
10. मोहम्मद वसीम (यूएई) 626