एशिया कप 2022 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के बाद दूसरे मैच में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भी शानदार जीत दर्ज की है। हांगकांग के खिलाफ मिली इस जीत के हीरो रहे टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव जिन्होंने जिन्होंने 26 गेंदों पर 68 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली सूर्यकुमार की नज़रे अब बाबर आज़म से नंबर 1 का ताज छीनने पर हैं। दरअसल पाकिस्तान के कप्तान और सलामी बल्लेबाज़ बाबर आजम काफी समय लंबे समय से बल्लेबाजों की टी-20 इंटरनेशनल रैकिंग में टॉप पर काबिज हैं


आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग नंबर 3 पर है सूर्या

आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बाबर आज़म  810 अंको के साथ पहले स्थान पर काबिज़ हैं। वहीँ इनके साथी खिलाडी मोहम्मद रिजवान 796 के साथ दूसरे नंबर पर हैं।  तीसरे पायदान पर सूर्यकुमार यादव हैं जिनके 792 अंक है यानि बाबर और सूर्यकुमार के बीच महज़ 18 अंक का अंतर है। सूर्य कुमार यादव जिस फॉर्म में चल रहे है उसको देख कर लगता है बाबर का यह स्थान खतरे में हैं और जल्द ही सूर्यकुमार यादव अंको के इन अंतर को पाट सकते हैं। 

दरअसल  एशिया कप 2022 में सुपर-4 स्टेज में टीम इंडिया तीन मैच खेलेगी इसके बाद अगर टीम इंडिया फाइनल भी खेलती है तो सूर्य कुमार यादव को चौथा मैच भी खेलने को मिल जायेगा। इन चारो मैच में सूर्या अगर-2 या -3 बेहतरीन पारी खेल गए तो वह बाबर को पीछे छोड़ टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज़ बन जायेंगे पर  सूर्या  के फेन्स  को इसके लिए ये दुआ करनी होगी की बाबर और रिजवान इस टूर्नामेंट में ज्यादा अच्छा नहीं खेले

सूर्यकुमार यादव का है बेहतरीन T-20 रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल मार्च 2021 में टी 20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक वह 25 मैच खेल चुके हैं इन टी-20 इंटरनेशनल मैचों में छह अर्धशतक और एक शतक के सहारे 758 रन जड़ चुके हैं इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 39.89 और स्ट्राइक रेट 177.51 रहा है. एशिया कप में पिछले मैच में उन्होंने 26 गेंद पर 68 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी