वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को सूर्यकुमार यादव कि 44 गेंदों पर 76 रन खेली गई पारी उन्हें बल्लेबाजों की टी-20आई रैंकिंग में नंबर 2 पर ले आई हैवह अब बाबर आज़म से सिर्फ 2 रेटिंग्स प्वाइंट पीछे है जो  टी-20 रैंकिंग में नंबर 1 के बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव के 816 रेटिंग्स प्वाइंट हैं, जबकि बाबर आजम के 818 रेटिंग्स प्वाइंट हैं टी-20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं, जो टॉप-10 में शामिल हैं 

 नंबर 1 बनने का मौका 

T-20 में सिर्फ 20 पारी पुराने सूर्यकुमार यादव के टी-20 रैंकिंग नंबर 1 बल्लेबाज बनने का शानदार मौका है। वेस्ट इंडीज  सीरीज में जहाँ अभी 2 T 20I मैच बाकी है। वहीँ पाकिस्तान को अगले कुछ दिनों तक कोई टी-20 मैच नहीं खेलना है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव बाबर आजम को पछाड़ सकते हैं।

 

पिछले साल ही किया था डेब्यू 

सूर्यकुमार ने पिछले साल ही इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए भारत के लिए डेब्यू किया है और उन्होंने अब तक 38.11 के औसत से 648 T 20 रन बनाए हैं। रैंकिंग में उनकी बड़ी छलांग पिछले महीने आई, जब उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी 20 शतक 117 बनाया। उस पारी ने सूर्यकुमार को 44 पायदान ऊपर उठाकर तालिका में नंबर 5 पर पहुंचा दिया था।