भोपाल। राज्य सरकार ने आगर मालवा जिले के डोंगरगांव सुसनेर में स्थित श्रीराम मंदिर को डिनोटिफाई कर दिया है। दरअसल इस मंदिर को 32 साल पहले 24 जुलाई 1990 को मप्र प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्वीय स्थल तथा अवशेष अधिनियम 1964 के तहत राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया था

जिससे इस मंदिर परिसर के सौ मीटर व्यास में निर्माण एवं खनन प्रतिबंधित हो गया था एवं सौ मीटर व्यास से दो सौ मीटर और व्यास में रेगुलेटेड एरिया हो गया था अर्थात नियमों के अनुसार निर्माण एवं खनन की अनुमति दी जा सकती थी।

चूंकि उक्त मंदिर क्षेत्र आबादी बहुल हो गया है इसलिये अब राज्य के संस्कृति विभाग ने इसे छिनोटिफाई कर दिया है अर्थात अब यह मंदिर राज्य संरक्षित स्मारक नहीं रहेगा तथा इसके आसपास निर्माण एवं खनन कार्य हो सकेंगे। डिनोटिफाई में शर्त रखी गई है कि आगर मालवा जिला प्रशासन उक्त मंदिर स्मारक को उसके मूल स्वरुप में बनाये रखेगा।