आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा हुआ है कि भोपाल में अचारपुरा पहाड़ी पर बने फार्महाउस पर हुई संदिग्ध आतंकियों को ट्रेनिंग दी गई थी।

भोपाल ATS ने इस ट्रेनिंग कैंप पर दबिश दी है। भोपाल ATS ने  तीन अलग-अलग ट्रेनिंग कैंप पर किया सर्च ऑपरेशन किया है। भोपाल ATS संदिग्ध आतंकियों को ट्रेनिंग कैंप लेकर पहुंची। संदिग्ध आतंकियों ने भोपाल ATS को अलग-अलग ट्रेनिंग कैंप ठिकाने बताए जिन पर ATS ने ये सर्च ऑपरेशन किया है।

भोपाल ATS ने फॉर्म हाउस मालिक शाहिद ठेकेदार से मामले को लेकर पूछताछ भी की है। फॉर्म हाउस सर्वसुविधायुक्त है यहां स्विमिंग पूल से लेकर सभी अत्याधुनिक संसाधन मौजूद हैं।

बैरसिया डेम के पास बने इस फॉर्म हाउस पर ही संदिग्ध आतंकियों ने ट्रेनिंग ली थी। भोपाल ATS ने भोजपुर नीमखेड़ा गांव पर बने ट्रेनिंग कैंप पर भी दबिश दी है। ATS की टीम संदिग्ध आतंकियों को लेकर अलग-अलग ट्रेनिंग कैंप पर तलाशी अभियान चला रही है। HUT से जुड़े युवाओं और ट्रेनिंग लिए युवाओं से जुड़ा डाटा खंगाला जा रहा है, ताकि मामले को लेकर कुछ और तथ्य सामने आ सकें।