भोपाल: निलंबित आईएफएस अधिकारी मोहन मीणा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर किए गए वन कर्मचारियों के तबादले को लेकर हाई कोर्ट जबलपुर में लोकायुक्त भोपाल पुलिस को नोटिस जारी किया है.
हाईकोर्ट जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ और न्यायाधीश मनिंदर सिंह भट्टी की डबल बेंच ने यह नोटिस प्रदीप कुमार जैन जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए किया है. प्रदीप कुमार जैन ने अपनी जनहित याचिका में कहा है कि मोहन मीणा ने बैतूल में पदेन वन संरक्षक पद पर पदस्थी के दौरान अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कर्मचारियों के तबादले और निलंबन किया है. याचिका में कहा गया कि वन भूमि पर संचालित शासकीय योजनाओं में कई प्रकार की आर्थिक की अनियमितता की है.