पंजाब के मोहाली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक मेले में अचानक झूले के टूटने के कारण तमाम लोग झूले से नीचे गिर गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जो, कि काफी डरावना है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई।
हादसा पंजाब के मोहाली में दशहरा ग्राउंड में हुआ यहां के फेज-आठ के दशहरा मैदान में लगे मेले में रात ड्रॉप टावर झूला 50 फीट की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर पड़ा। झूले पर करीब 50 लोग सवार थे। जिनकी जान बाल बाल बच गई। लेकिन झूले में बैठे लोगों को चोटें जरूर आई हैं।
घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद मौजूद स्थानीय लोगों ने इस बात का दावा किया कि मेले में लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई उपाय नहीं किए गए थे और सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की गई थी। घायलों की हालत खतरे से बाहर बाते जा रही है।