टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के स्विंग किंग दीपक चाहर आज अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेंगे। दीपक की शादी में महेंद्र सिंह, विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई सितारे बाराती बने नज़र आएंगे। दीपक अपने होम टाउन आगरा में शादी कर रहे हैं।

वहीं दीपक और जया की संगीत और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आगरा का जेपी होटल दीपक चाहर की शादी के लिए बुक किया गया है। दोनों का रिसेप्शन दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल के कमल महल में होगा। दिल्ली जया का होम टाउन भी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jaya Bhardwaj (@jayab05)

दीपक चाहर ने जया भारद्वाज  को UAE में आईपीएल के दौरान ही अंगूठी पहना कर प्रपोज किया था। दोनों एक दूसरे से जून 2021 में पहली बार मिले थे।  दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। जया भारद्वाज दीपक चाहर की बहन मालती की फ्रेंड हैं। पहली मुलाकात के बाद ही दोनों में दोस्ती हो गई और ये दोस्ती धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।