ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे यह मुकाबला शुरू होगा। दोनों टीम मुकाबले के लिए तैयार हैं वहीं एक फेक्टर ऐसा है जिस पर इस मुकाबले का परिणाम निर्भर करेगा
अगर छोटे फॉर्मेट के आंकड़ों को देखें तो पाकिस्तान का इस मुकाबले का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में दमदार फॉर्म दिखाया है। पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल में है तो इसमें किस्मत कनेक्शन भी है जबकि न्यूजीलैंड अंतिम चार में पहुँचने वाली पहली टीम है।
पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर है। कप्तान बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान का प्रदर्शन अब तक फीका रहा है। बाबर आजम का बल्ला तो रनों के जूझ रहा है उन्होंने अब तक 5 मैच में सिर्फ 39 रन बनाए हैं। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। डेविड कॉनवे, फिन एलन और कप्तान केन विलियम्सन शानदार फॉर्म में हैं।
इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए तेज़ गेंदबाज़ों का प्रदर्शन निर्णायक हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सिडनी में 20% बारिश के चांस हैं और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसका फायदा दोनों टीमों के पेसर्स को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट नई गेंद से घातक साबित हो सकते हैं।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर पहले टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस ग्राउंड पर स्कोर डिफेंड करना आसान होता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। बीच के ओवर में स्पिनर्स अपना जादू दिखा सकते है। पाकिस्तान के स्पिनर शादाब खान और मोहमद आज़म पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा।