जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने 12 घंटे में दो लोगों की हत्या कर दी। हाल ही में आतंकियों ने दो गैर कश्मीरियों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसमें बिहार निवासी दिलखुश कुमार की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वहीं गुलगाम में आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
It's saddening, I express my condolences to the deceased's kin. Our officials are in continuous touch with J&K govt. Body, currently in a J&K hospital for post-mortem, will be taken to his residence by our dept after it arrives at Bihar airport: Bihar Minister Jibesh Kumar https://t.co/M43hWcgg0z pic.twitter.com/KvOaBb3WZm
— ANI (@ANI) June 3, 2022
Jammu and Kashmir | People belonging to the Hindu community employed in Kashmir protest in Jammu, over the death of school teacher Rajni Bala and demand security for members of their community pic.twitter.com/eZBEA5q80x
— ANI (@ANI) June 3, 2022
आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पलायन देखने को मिल रहा है। जम्मू घाटी से बड़ी संख्या में लोग देर रात जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे। कश्मीरी पंडितों और सरकारी कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की। दूसरी ओर कश्मीर में हिन्दुओं पर हों रही टारगेट किलिंग से लोगों में डर का माहौल है। कश्मीरी पंडितों की मांगों को ध्यान में रखते हुए, घाटी में टारगेट किलिंग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है, जो अभी जारी है।
Amit Shah holds high-level security meet on J-K
— ANI Digital (@ani_digital) June 3, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/CzPd7pXMNI#AmitShah #securitymeet #JammuAndKashmir pic.twitter.com/jLGMmfaUVG
टारगेट किलिंग के बाद घाटी में पलायन-
खीर भवानी यात्रा टली..! खीर भवानी यात्रा की तैयारी 8 जून से शुरू होनी थी। मंदिर की खूब सफाई भी की गई, लेकिन मंदिर परिसर में कर्मचारियों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हुआ। पिछले दो वर्षों के अलावा, 1994 में अपनी स्थापना के बाद से यह यात्रा निर्बाध रूप से चल रही है। लेकिन अब कश्मीरी पंडितों का मानना है कि इस समय हालात और खराब हो गए हैं। फिलहाल खीर भवानी यात्रा स्थगित कर दी गई है लेकिन अमरनाथ यात्रा 30 जून से निर्धारित है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता बन गई है। इसलिए अमरनाथ यात्रा को लेकर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
12 घंटे में टारगेट किलिंग की दो बड़ी घटनाएं-
बडगाम में गुरुवार की देर शाम आतंकियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया। मजदूरों में से एक की मौत हो गई। मृत मजदूर बिहार का रहने वाला है जबकि हमले में घायल हुआ एक अन्य मजदूर पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है। दोनों मजदूर बडगाम जिले के चादुरा गांव में एक ईंट भट्ठे में काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, जब वे काम कर रहे थे, उस समय आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़े: