मध्यप्रदेश में बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने भोपाल में विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इससे पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

Image

वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक शनिवार शाम को होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहेंगे। बैठक में राज्यसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर चर्चा होगी। 

दूÑसरी ओर मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर सस्पेंस बरकरार है। कांग्रेस की घोषित उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का पार्टी में ही विरोध शुरू हो गया है। इसके बाद भाजपा ने तीसरी सीट पर निगाह जमा ली है। प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी दो टूक कह दिया है कि अगर पार्टी आदेश करेगी तो वे तीसरी सीट पर उम्मीदवार को जितवा देंगे। 

Image

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ नाराज विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। इनका दबाव ही भाजपा की ओर से तीसरी सीट के लिए उम्मीदवार उतारने को बढ़ावा दे रहा है। इधर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी इस पर विचार करना शुरू कर दिया है। वह किसी महिला उम्मीदवार या कांग्रेस से आए नेता पर दांव लगा तीसरी सीट पर कब्जा करने का प्रयास कर सकती है।

पार्टी कोई ऐसा उम्मीदवार उतार सकती है, जिसे दो सीटों के बाद बचे हुए विधायक समर्थन दे सकते हैं। प्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए भाजपा ने दो उम्मीदवार और कांग्रेस ने एक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वर्तमान स्थिति में विधायकों की संख्या के अनुसार भाजपा के पास दो और कांग्रेस के पास एक सीट आना है। 

राज्यसभा की जिन 26 सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से एनडीए के पास अभी आंध्र प्रदेश से 1, गुजरात से 4, कर्नाटक से 3, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 2-2, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से एक-एक सीटे हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन के पास 5 सीटें हैं।