भोपाल,
बीते दिनों सीएम हाउस के लिए जा रहे उम्मीदवारों को पुलिस ने रास्ते में ही रोककर अपने वाहनों से शहर के अलग-अलग हिस्सों में छोड़ दिया , जिसके बाद अब यह उम्मीदवार फिर डीपीआई के सामने प्रदर्शन के लिए बैठ गए हैं। इसके साथ अब उम्मीदवार बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं और इसको रणनीति तैयार कर रहे है। जिसके लिए अन्य जिलों से भी उम्मीदवारों का आना शुरू हो गया है और संख्या में लगातार बढोत्तरी की जा रही है। वहीं अन्य संगठनों से समर्थन को भी तैयारी चल रही है। ऐसे में यह धरना-प्रदर्शन अब बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।
आदोलन तेज करते हुए आमरण अनशन के साथ रैली निकालकर सीएम हाउस में ज्ञापन देने की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस ने इनकी इस योजना को विफल कर दिया था। उम्मीदवारों का कहना था कि स्कूल शिक्षा विभाग उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। उम्मीदवारों का कहना है कि वह हर दिन अलग-अलग अनोखे ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। तेज गर्मी के बीच रोज दो से तीन चयनित शिक्षकों की तबीयत खराब हो रही है, जिन्हें जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वह रूकने वाले नहीं है, जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।