वेस्टइंडीज दौरे के लिए 3 एकदिवसीय मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का बुधवार को  घोषणा कर दी गई। श्रंखला के लिए शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है। वही उप कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी गई है। विराट कोहली रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। 

टीम में अर्शदीप सिंह को भी पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। आयरलैंड में दमदार प्रदर्शन करने वाले दीपक हुडा को भी एक दिवसीय मैचों के लिए टीम में मौका दिया गया है। 

टीम इस प्रकार है
 शिखर धवन कप्तान, रविंद्र जडेजा  उप कप्तान. ऋतुराज गायकवाड, शुभ्मन गिल. दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराजऔर अर्शदीप सिंह।