ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने रोहित शर्मा की अगुआई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। चोटिल रविंद्र जडेजा की जगह टीम में अक्षर पटेल को शामिल किया गया है।
वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की चोट के बाद वापसी हुई है। चोट के कारण दोनों खिलाड़ी एशिया कप 2022 में नहीं खेले थे। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, दीपक चाहर श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को स्टैंडबाय में रखा गया।
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को ही बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है। इंदौर के आवेश खान टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। उन्हें एशिया कप में ख़राब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा।
ये है टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
टी-20 वर्ल्ड कप के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ के लिए टीम का एलान कर दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।