गेंदबाज़ों के दमदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा की शानदार पारी (86) की बदौलत टीम इंडिया पाकिस्तान को विश्व कप में लगातार आठवीं बार हरा दिया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले 191 पर समेटा और जीत का लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपराजेय रहने का रिकार्ड बरकरार रखा। जीत के बाद देख में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। टीम इंडियन के समर्थकों ने चलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का पफैसला किया। पाकिस्तान का आगाज अच्छा रहा। कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने भी उपयोगी योगदान दिया लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए पाकिस्तान को केवल 191 के स्कोर पर समेट दिया।
पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 50 और मोहम्मद रिजवान ने 49 रनों की पारी खेली। वहीं टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, रविद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान को सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभाई।
लक्ष्य हासिल करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा ने विश्वसनीय शुरूआत दिलाई। रोहित ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि शुबमन गिल और विराट कोहली अच्छी शुरूआत को नहीं भुना पाए।
शुबमन गिल और विराट दोनों ही 16-16 रनों की पारी खेल कर आउट हुए। दूसरी ओर कप्तान रोहित ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत तय कर दी। रोहित शर्मा 86 रन बनाने के बाद आउट हुए।
रोहित के आउट होने के बाद श्रेयस और लोकेश राहुल ने जीत की औपचारिकता पूरी कर दी। श्रेयस 53 और राहुल 19 रनों पर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए शाहीन आफरादी ने दो और हसन अली ने एक विकेट लिया। टीम इंडिया का अगला मुकाबला अब बांग्लादेश से 19 अक्टूबर को होगा।