वन डे विश्वकप में टीम इंडिया ने लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज की है। पुणे में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया।  टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही टीम इंडिया अंक तालिका में 8 अंक हो गए हैं।  

टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित पचास ओवर में आठ विकेट खोकर 258 रन ही बना सकी। टीम इंडिया ने जीत का लक्ष्य केवल 42 वे ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने धमाकेदार शतक जड़ा।  वे 103 रन बनाकर नाबाद रहे। यह विराट के वनडे करियर का 48 वा शतक था। विराट के साथ केएल राहुल भी 34 रन बनाकर नाबाद लौटे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा और शुबमन गिल ने अच्छी शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े। इस स्कोर पर रोहित 48 रन बनाकर आउट हुए वहीं गिल 53 रनों की पारी खेल पवेलियन लौटे। इसके बाद विराट कोहली ने श्रेयर अय्यर और फिर लोकेश राहुल के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। 

इससे पहले बांग्लादेश के बल्लेबाज टीम इंडिया की गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर खडा करने में नाकाम रहे। हालांकि बांगलादेश को तन्जीम अहमद और लिटन दास ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़कर अच्छी शुरूआत दिलाई लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद पारी लड़खड़ा गई। बांग्लादेष के लिए सर्वाधिक 66 रनों की पारी लिटन दास ने खेली। वहीं टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।