इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय टीम गुरुवार को रवाना हो गई। इधर टीम के रवाना होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से चंद घंटे पूर्व चोटिल हुए केएल राहुल अब इंग्लैंड टूर से भी बाहर हो गए हैं।

गुरुवार को टेस्ट टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा,जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए। इनमें से कुछ खिलाडियों ने सोशल मीडिया पर प्लेन की तस्वीरें भी शेयर की। 

इंग्लैंड टूर में 1 जुलाई से पहले हुई सीरीज का फाइनल टेस्ट मैच खेला जाना है। एजबेस्टन में होने वाले इस मुकाबले के बाद तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद इतने ही वनडे मैच होना है। 

Image

एजबेस्टन में खेले जाने वाले फाइनल टेस्ट के लिए राहुल को उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन उनके सीरीज से बाहर होने के अब भारतीय चयन समिति को दूसरे उपकप्तान की घोषणा करनी होगी। वहीं राहुल इस महीने के अंत तक या जुलाई की शुरुआत इलाज़ के लिए जर्मनी रवाना हो सकते हैं।

Image