बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 115 रन का टारगेट मिला है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 113 रन पर सिमट गई है। रविंद्र जडेजा ने सात विकेट हासिल किए वहीं आर अश्विन के हिस्से में तीन विकेट आए। भारत के पास इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने का मौका है।
इससे पहले दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया विकेट खोकर 61 रन बना लिए थे। ट्रेविस हेड 39 और मार्नस लाबुशेन 16 रन बनाकर नाबाद थे लें तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ जडेजा और अश्विन की फिरकी में उलझ कर रह गए।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए, जबकि भारतीय टीम 262 रन पर ऑलआउट हुई। मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन ने भारत को 5 झटके दिए, हालांकि कोहली-जडेजा और अक्षर-अश्विन की अर्धशतकीय पारियों ने स्कोर 262 पहुंचाया था ।
दूसरे दिन के तीसरे सेशन में भारतीय टीम ऑलआउट हो गई। दिन का खेल समाप्त होते-होते ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 61 रन बना लिए थे। उसे पहली पारी में 1 रन की बढ़त मिली। टीम की कुल बढ़त 62 रन रही।