T-20 वर्ल्ड से पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर विजयी आगाज किया है। पहले वार्मअप मुकाबले में भारतीय टीम ने पश्चिम ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत हासिल की है। टीम इंडिया की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव और अर्शदीप सिंह रहे।
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 158 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने केवल 35 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदों पर 29 रन बनाए।
जवाबी पारी खेलने उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत ही खराब रही और उसके 4 खिलाडी केवल 29 रनों पर पवेलियन लौट गए। अंतिम क्रम के बल्लेबाजों की दम पर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला केवल 13 रनों से हारा। अर्शदीप सिंह ने तीन सफलताएं हासिल कीं। युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार को दो दो विकेट मिले।