आईपीएल 2022 के लंबे सीजन के बाद कल से T20 का रोमांच दोबारा मैदान पर दिखाई देगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। सीरीज के पहले मुकाबले में अगर टीम इंडिया हासिल करती है तो वह टी-20 क्रिकेट का नया इतिहास रच देगी।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सीरीज का पहला मुकाबला खेलते समय टीम इंडिया की निगाह एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी। टीम इंडिया अगर यह मुकाबला जीतने में कामयाब होती है है तो वह लगातार 13 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। टीम इंडिया अभी 12 मकाबले लगातार जीत चुकी है और वह अफगानिस्तान और रोमानिया के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।
टीम इंडिया की जीत का सिलसिला टी 20 वर्ल्ड कप में शुरू हुआ था जब उसने तीन लीग मुकाबले अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को हराये थे।
इसके बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीती थीं। टीम इंडिया ने तीनों सीरीज को 3 -0 से क्लीन स्वीप करते हुए अपने नाम किया था। इस तरह भारतीय टीम लगातार 12 मुकाबले जीत चुकी है।
📸📸#INDvSA pic.twitter.com/OX7pCjz0QY
— BCCI (@BCCI) June 8, 2022
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है। केएल राहुल को सीरीज के लिए कप्तान और ऋषभ पंत को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या कोटीम इंडिया में वापसी का मौका मिला है। वहीं उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किये गए हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा। इसके बाद 12 जून को कटक, 14 जून को विशाखापट्नम , 17 जून को राजकोट में मुकाबला खेला जाएगा। पांचवा और अंतिम मुकाबला बेंगलुरु में 19 जून को खेला जाएगा।
We have a challenge ahead of us against a strong South African side: #TeamIndia Head Coach Rahul Dravid 💪#INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/AFaZ2XTuNn
— BCCI (@BCCI) June 7, 2022