टी-20 सीरीज में सफल होने के बाद टीम इंडिया शिखर धवन की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेलेगी। बारिश के कारण टॉस भी निर्धारित समय पर नहीं हो सका। बारिश के कारण मैच 40-40 ओवर का किया गया है। पहला पावर-प्ले 1 से 8 ओवर का होगा। 1 गेंदबाज मैच में 8 ओवर कर सकता है।
टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है। सीरीज के लिए वनडे टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी में भारतीय चयनकर्ताओं ने नए चेहरों को टीम में मौका दिया है, जिसमें मुकेश कुमार और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी शामिल है।
इस टीम में टी 20 विश्व कप के कुछ रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। टी20 विश्व कप टीम के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस सीरीज के लिए टीम के उप-कप्तान है। रिजर्व में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी इस टीम में शामिल है। इन खिलाड़ियों के पास अपने प्रदर्शन को चमकाने का और लय में आने का अच्छा मौका होगा।
तेज गेंदबाजी विभाग का नेतृत्व शार्दुल ठाकुर, चाहर, अवेश खान और मोहम्मद सिराज करेंगे। टीम के पास बंगाल के लिए लाल गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले मुकेश कुमार का भी विकल्प होगा। मुकेश न्यूजीलैंड %ए% के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में उभरने के बाद 201720 रणजी चैंपियन सौराष्ट्र के खिलाफ ईरानी कप मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया।
घरेलू मैच में भी भारतीय टीम को चुनौती
भारतीय टीम को हालांकि घरेलू परिस्थितियों में भी मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी उन अंकों के लिए खेलेंगे जिनकी उन्हें अगले साल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का जरूरत है। टीम के बलबाजी विभाग में क्विंटन डिकॉक, कप्तान तेंबा बावुमा, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रीजा हेंड्रिक्स और जानेमन मालन जैसे अनुभवी खिलाड़ी है । लुंगी एनगिडी, एनरिक नार्खिया, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, ड्वेन प्रीटोरियस, स्पिनर तबरेज शम्सी की मौजूदगी में टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत है। दूसरा वनडे नौ अक्टूबर को रांची में जबकि श्रृंखला का आखिरी मैच की 11 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा।
संभावित खिलाड़ी
भारतः शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज जानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नार्खिया, वेन पार्नेल, एडिले फेहलुकवेओ, इवेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।
मौसम की अहम भूमिका
मैच में मौसम अहम भूमिका निभा सकता है क्योंकि यहां लगातार बारिश हो रही है और गुरुवार को भारी बारिश का अनुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा बुधवार से शुरू हुई बारिश के आठ अक्टूबर से ऐसी ही बारिश रहने की आसार है। गुरुवार को भी बारिश हो सकती है। मौसम के बदलाव की संभावना कम ही है।