टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज से पहला टी.20 मुकाबला 68 रनों से जीत लिया है। 191 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 122 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही भारत की टीम ने सीरीज में 1.0 की बढ़त ले ली है। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 20 रन शमर ब्रूक्स ने बनाए। टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। अश्विन अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा को 1.-1 विकेट मिला।
इससे पहले दिनेश कार्तिक ने 2 छक्के और 4 चौकों के साथ 19 गेंद में 41 रन की धमाकेदार पारी खेली. कार्तिक को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए। उन्होंने 64 रनों की पारी खेली। ये उनके टी.20 इंटरनेशनल करियर का 27वां अर्धशतक रहा। हालांकि टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा. टी.20 इंटरनेशनल मैचों में पहली बार सलामी बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। श्रेयस अय्यर का खाता भी नहीं खुला। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। फॉर्म में चल रहे हार्दिक पंड्या भी कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए।