भोपाल
प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं 17-18 फरवरी से आयोजित होने जा रही हैं। इसको लेकर माशिमं ने तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र सोमवार से थानों में भेजे जा रहे हैं। परीक्षा केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्षों ने प्रश्न पत्र व गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस की मौजूदगी में रवाना होंगे।
परीक्षा केंद्रों के नजदीकी थानों में दो दिन में प्रश्न-पत्र व परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री पहुंचाई जाएगी। वही नकल के लिए संयुक्त संचालक की 3-3 टीमें औचक निरीक्षण करेंगी और कोई गड़बड़ी होने पर मौके पर मौजूद अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से सूचना वस्तु को दी जाएगी, ताकी तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा जिले स्तर पर कलेक्टर की टीम भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगी। माशिमं ने निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर की व्यवस्था की जाए, ताकि एक डेस्क व बेंच पर एक विद्यार्थी को बैठाया जा सके। परीक्षा केंद्र के बाहर नकल डालने के लिए लोहे की पेटी रखी जाएगी। इसमें कोई विद्यार्थी अनुचित सामग्री लाता है, तो वह पेटी में स्वेच्छा से डाल सके, अन्यथा जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।