हीरो मोटोकॉर्प भारत में नेक्स्ट जनरेशन करिज्मा लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपकमिंग स्पोर्ट्स बाइक को करिज्मा एक्सएमआर- 210 नाम दिया है, जिसे 29 अगस्त को लॉन्च करेगी। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर बाइक को टीज किया है। हीरो मोटोकॉर्प ने बाइक की वीडियो शेयर की। इसके साथ ही लिखा, एक नाम, मिलियन इमोशन ।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने ङ्ग पर एक टी शर्ट पहने हुए अपनी फोटो शेयर की है। टी शर्ट में बाइक का नाम और लॉन्चिंग डेट लिखी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, वह कमबैक जिसका हम सब इंतजार कर रहे हैं!
न्यू करिज्मा हीरो करिज्मा एक्सएमआर-210 एक्सपेक्टेड इंजन स्पेसिफिकेशन कंपनी हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 का सिंगल- सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दे सकती है, जिसे 6 स्पीड गियरबॉक्स से ट्यून किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह इंजन पावर और पीक टॉर्क जनरेट करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी हीरो करिज्मा एक्सएमआर-210 को 1.50 लाख रुपए से लेकर 1.80 लाख रुपए में लॉन्च कर सकती है।