टेक कंपनी एपल ने आईफोन 15 प्रो सीरीज में ओवरहीटिंग की दिक्कत आने के बाद आईओएस 17.0.3 अपडेट रोल आउट किया है। कंपनी ने बताया कि सिक्योरिटी अपडेट के साथ उस इश्यू को फिक्स किया गया है, जिसके कारण आईफोन उम्मीद से ज्यादा गर्म हो रहे है। हाल ही में एपल ने आईफोन 15 प्रो सीरीज में हीटिंग की समस्या को स्वीकार किया था। 

कंपनी ने कहा था कि बढ़ी हुई बैकग्राउंड एक्टिविटी के कारण आईफोन गर्म हो सकते हैं। हमें आईओएस 17 में एक बग मिला है, जो कुछ यूजर्स को प्रभावित कर रहा है। इसके साथ ही एपल ने आईफोन 15 प्रो सीरीज में हीटिंग की दिक्कत के लिए इंस्टाग्राम, उबर और एस्फाल्ट 9 जैसे थर्ड- पार्टी ऐप्स को भी जिम्मेदार ठहराया था। 

यह अपडेट आईफोन 15 सीरीज के साथ आईफोन के लिए भी रोलआउट किया गया है। अब वहां पर आपको आईओएस का अपडेट दिखाई देगा। इसके बाद डिवाइस का पासवर्ड डालकर डाउनलोड एंड इंस्टॉल ऑप्शन पर टैब करना है। अब आपको टर्म एंड कंडीशन दिखाई देगी, जिसे एक्सेप्ट करना है। इसके बाद आईओएस 17 का अपडेट डाउनलोड होने लगेगा। अपडेट डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल ऑप्शन को चूज करना है, जिसके बाद लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल हो जाएगा। 

एपल ने 12 सितंबर को अपने वंडरलस्ट इवेंट में आईफोन 15 सीरीज लॉन्च की थी। भारत में आईफोन- 15 प्रो के 128 जीबी वैरिएंट की कीमत 1,34,900 और प्रो मैक्स का 256 जीबी वैरिएंट 1,59,900 में मिल रहा है।