टेक कंपनी एपल जल्द भारत में अपना पहला क्रेडिट कार्ड एपल कार्ड लॉन्च करेगी। मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एपल भारत में अपना क्रेडिट कार्ड पेश करने के लिए श्रेष्ठ बैंक के साथ पार्टनरशिप करने का प्लान बना रही है।

अमेरिका में कंपनी कार्ड होल्डर्स से लेट पेमेंट करने पर किसी भी तरह की लेट फीस नहीं लेती है। बताया जा रहा है कि भारत में भी कंपनी ड्यू बिल का लेट पेमेंट करने पर चार्ज नहीं लेगी। हालांकि, कार्ड यूजर्स को ड्यू पेमेंट पर ब्याज तो देना होगा। इस कार्ड के जरिए पेमेंट करके एपल प्रोडक्ट्स खरीदने पर कंपनी कैशबैक और इंस्टेंट डिस्काउंट देगी। 

एपल के अधिकारियों ने कार्ड के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक के साथ भी चर्चा की है। एपल को कार्ड के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने कहा है। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि एपल को भारत में क्रेडिट कार्ड लाने के लिए विशेष छूट नहीं दी जाएगी। एपल अभी केवल अमेरिका में क्रेडिट कार्ड इश्यू करता है। कंपनी ने संयुक्त पार्टनरशिप के साथ लॉन्च किया था।