टेक कंपनी एपल ने आईफोन 15 प्रो सीरीज में हीटिंग की समस्या को स्वीकार किया है। कंपनी ने दावा किया कि बढ़ी हुई बैकग्राउंड एक्टिविटी के कारण नए डिवाइस सेटअप या रिस्टोर करने के बाद गर्म हो सकते हैं। फोब्र्स को एपल ने बताया, हमने कुछ स्थितियों की पहचान की है, जिसके कारण आई फोन उम्मीद से ज्यादा हीट हो रहे हैं। हमें आईओएस 17 में एक बग मिला है, जो कुछ यूजर्स को प्रभावित कर रहा है। इसे सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए ठीक किया जाएगा।
एपल ने आईफोन 15 प्रो सीरीज में हीटिंग की दिक्कत के लिए इंस्टाग्राम, उबर और एस्फाल्ट 9 जैसे थर्ड- पार्टी ऐप्स को भी जिम्मेदार ठहराया है। फोर्ब्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि इंस्टाग्राम ने हीटिंग की दिक्कत दूर करने के लिए 27 सितंबर को एक अपडेट रोलआउट किया था। जबकि अन्य डेवलपर्स के साथ मिलकर एपल हीटिंग इश्यू को दूर करने के लिए काम कर रहा है। टाइटेनियम बॉडी के कारण आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स में हीटिंग इश्यू आने की अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि, कंपनी ने हीटिंग इश्यू के लिए इसे जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
एपल ने 12 सितंबर को अपने वंडरलस्ट इवेंट में आईफोन 15 सीरीज लॉन्च किया था। भारत में आईफोन- 15 के 128 लक्कवैरिएंट की कीमत 79,900 और आईफोन- 15 प्लस के 128 लक्कवैरिएंट की कीमत 89,900 है। आईफोन- 15 प्रो के 128 जीबी वैरिएंट की कीमत 1,34,900 और प्रो मैक्स का 256 जीबी वैरिएंट 1,59,900 है।