iPhone 14 कई लोगों की पहली पसंद है। अब इस फोन को खरीदने का सही समय है। क्योंकि, इस पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसी वजह से यह काफी समय से ट्रेंड में है। आज हम आपको यहां पर नए ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं। iPhone 14 अब फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। जो ऑफिशियल स्टोर से 9 हजार 901 रुपये सस्ता है। इसके साथ ही आप इस फोन को ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से खरीदारी पर 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके बाद फोन की कीमत 65,999 रुपये रह गई है।
इसके अलावा, फ्लिपकार्ट पर अपना पुराना फोन एक्सचेंज करने पर आप 35,000 रुपये तक बचा सकते हैं। इसका मतलब है कि आप इन सभी बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ iPhone 14 को महज 30,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Apple iPhone 14 एक दमदार फोन है. फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। यह देखने का शानदार अनुभव देता है। यह फोन 1200 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करता है।
iPhone 14 में A15 बायोनिक चिप है। इसमें 16 कोर न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट और 5 कोर ग्राफिक्स प्रोसेसर है। फोन में कई स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं। 128GB, 256GB और 512GB विकल्प पेश किए गए हैं। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। जिसमें 12-12 मेगापिक्सल का कैमरा है. डिवाइस रिकॉर्डिंग के लिए डॉल्बी विजन प्रदान करता है।