लग्जरी मोटरसाइकिल ब्रांड डुकाटी इंडिया ने अपनी क्रूजर बाइक डायवेल मोटरसाइकिल लॉन्च की है। बाइक 5 इंच के डिजिटल अनल डिस्प्ले और कॉर्नरिंग एबीएस जैसे फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने भारत में बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 25.91 लाख रुपए रखी है। नई डायवेल की डिलीवरी नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के सभी डुकाटी स्टोर्स पर जल्द शुरू की जाएगी।
इटालियन ऑटो कंपनी बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को भारत में ब्रांड एंबेसडर बनाया है। डायवेल की सबसे बड़ी खासियत इसका इंजन है जो ब्रांड के लाइनअप में शामिल पैनिगेल, स्ट्रीट फाइटर और मल्टीस्ट्राडा में आता है। इसमें 1, 158 सीसी का चार सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है।