अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक F77 लॉन्च कर दी है। UltraViolet Automotive बैंगलोर में स्थित एक स्टार्ट-अप कंपनी है। कंपनी की यह नई इलेक्ट्रिक बाइक डिजाइन और फीचर्स के मामले में लाजवाब है। मोटर भी शक्तिशाली है।
अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस बाइक की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी। आइए जानते हैं बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
अल्ट्रावॉयलेट F77 की बैटरी
अल्ट्रावायलेट ने इस इलेक्ट्रिक बाइक में 10.5kWh का बैटरी पैक उपलब्ध कराया है। यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 307 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह देश की सबसे तेज इलेक्ट्रिक बाइक है। तेज होने के साथ ही यह इलेक्ट्रिक बाइक दमदार भी है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 29kW का पावर और 90nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
अल्ट्रावॉयलेट F77 की विशेषताएं
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक में कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। बाइक का डिजाइन भी आकर्षक है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट और एलईडी डीआरएल मिलेंगे। इसमें टीएफटी डिस्प्ले भी है। सारी जानकारी डिस्प्ले पर उपलब्ध होगी। बाइक के फ्रंट साइड में इनवर्टेड फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
अल्ट्रावॉयलेट F77 की कीमत
Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक कुल तीन वेरिएंट में आती है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 3.80 लाख रुपये है. जबकि F77 Recon Edition की कीमत 4.55 लाख रुपये और F77 Limited Edition के टॉप वेरिएंट की कीमत 5.50 लाख रुपये है। आप सिर्फ 10 हजार रुपए देकर बाइक की बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी बाइक के बेस मॉडल पर 30,000 किमी, रेकॉन मॉडल पर 50,000 किमी और टॉप मॉडल पर 1 लाख किमी की वारंटी दे रही है।