टू-व्हीलर मेकर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी बाइक और स्कूटर के कुछ मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.5 प्रतिशत की बढ़ाने की घोषणा की है। नए दाम 3 जुलाई से लागू हो जाएंगे। कंपनी ने इस बढ़ोतरी के लिए कई कारण बताए हैं। इनमें इनपुट कॉस्ट बढ़ना प्रमुख कारण है। हीरो ने इस साल दूसरी बार अपनी गाड़ियों की कीमत में में बढ़ोतरी की है। इससे पहले मार्च बढ़ोतरी की है। इससे पहले मार्च में नए एमिशन नॉर्म्स के कारण बाइक और स्कूटर के अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

अलग-अलग मॉडल के अनुसार बढ़ेंगी कीमतें

हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि कीमतें अलग-अलग मॉडल और मार्केट के आधार पर तय की जाएंगी। मोटरसाइकिल और स्कूटरों की कीमत में बढ़ोत्तरी जा रही मूल्य समीक्षा का हिस्सा है। कंपनी की ओर से समय-समय की कंपनी ने कहा कि वह ग्राहकों पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए फाइनेंस के लिए नए ऑफर जारी करेगी। 

हीरो वर्तमान में अपने वाहनों को बीएस 6 फेज-2 नॉर्म्स में अपडेट कर रही है। इसमें व्हीकल में ओबीडी 2 (ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स) डिवाइस को लगाया जा रहा है। ये डिवाइस लेवल की निगरानी करता है। रियल टाइम में कार्बन उत्सर्जन के हीरो मोटोकॉर्प ने इससे पहले अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा वी1 प्रो के दाम करीब 6,000 रुपए बढ़ाए थे।