हीरो मोटोकॉर्प के टू-व्हीलर खरीदने के लिए 3 अक्टूबर 2023 से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने कुछ मॉडल्स की कीमत में 1 फीसदी की बढ़ोतरी की है। लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट को इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह बताया गया है।
हीरो ने साल में तीसरी बार अपनी गाड़यिों की कीमत में बढ़ोतरी की है। इससे पहले मार्च में नए एमिशन नॉर्म्स के कारण मोटरसाइकिल और स्कूटर के अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद जुलाई में गायों के दाम 1.5 व बढ़ाए गए थे।
हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने कहा था कि कीमतें अलग-अलग मॉडल और मार्केट के आधार पर तय की जाएंगी। मोटरसाइकिल और स्कूटरों की कीमत में बढ़ोत्तरी कंपनी की ओर से समय- समय की जा रही मूल्य समीक्षा का हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि वह ग्राहकों पर इसका असर कम करने के लिए फाइनेंस के नए ऑफर जारी करेगी।
हीरो मोटोकॉर्प ने करिज्मा की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने बताया कि हीरो करिज्मा की कीमतों में 7 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है।