हुंडई मोटर इंडिया ने एक्सटर को 5.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि सब 4-मीटर मिनी सेगमेंट में ये भारत की सबसे सस्ती और पहली कार है, जिसके सभी वैरिएंट्स में 6 एयर बैग दिए गए हैं। इस कार का मुकाबला टाटा पंच से होगा। एक्सटर के टॉप वैरिएंट में 40+ सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं दूसरे वैरिएंट्स में 26 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डुअल डैश कैम और हिंग्लिश वॉयस कमांड सपोर्ट करने वाली होम-टू-कार एलेक्सा के साथ 60+ ब्लू लिंक कनेक्टेड फीचर्स भी मिलेंगे। कार में माइलेज कितना मिलेगा, इसकी घोषणा कंपनी ने अभी नहीं की है।
ये कार ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए अवेलबल है। इसे 11 हजार रुपए टोकन मनी देकर बुक कराया जा सकता है। कंपनी कार के साथ 3 साल और अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है। भारत में इस कार का मुकाबला टाटा पंच के अलावा रेनो काइगर, निसान मैगनाइट, मारुति सुजुकी फॉन्क्स और इग्निस से होगा।