टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर भारत में साल 2030 तक 8 इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी। कंपनी के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने इसके बारे में जानकारी दी है। वर्तमान में कंपनी देश में एक ईवी जगुआर आई-पेस बेचती है। चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर लेनार्ड होर्निक ने कहा, कंपनी रेंज रोवर ईवी के लिए अगले साल से ऑर्डर लेना शुरू कर देगी, जिसकी डिलीवरी 2025 में शुरू होगी। हम दशक के अंत तक भारत में कम से कम बैटरी वाली ईवी पेश करने की योजना बना रहे हैं।
होर्निक ने कहा कि जब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में ट्रांजिशन की बात आती है तो देश सही दिशा में है। उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक कारों के एडॉप्टेशन को प्रोत्साहित करने के लिए शुरुआती चरण में सब्सिडी, सही चार्जिंग इंफास्ट्रक्चर और एक अच्छा प्रोडक्ट जरूरी है। होर्निक से पूछा गया कि क्या भारत में भी सब्सिडी व सेल्स की बढ़ोतरी में मदद कर सकती है?उन्होंने जवाब देते हुए कहा, मुझे लगता है कि परिवर्तन को शुरू करने के लिए सब्सिडी बहुत जरूरी है। अफोर्डेबिलिटी ईवी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रमुख फैक्टर है। दुनिया भर की सरकारें भी सब्सिडी से ईवी को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं। लेनार्ड होर्निक ने देश में कंपनी का क्या रोडमैप है इसके बारे में भी बताया।