किआ इंडिया ने अपनी पॉपुलर एसयूवी सोनेट का फेसलिफ्ट भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अनवील दिया है। कंपनी इस कार को अगले साल 9 कलर ऑप्शन के साथ अगले साल लॉन्च करेगी। किआ ने नई सोनेट के डिजाइन में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए हैं। इसमें न्यू डिजाइन ग्रिल अपडेटेड, कनेक्टेड टेललैंप और नए अलॉय व्हील शामिल हैं। 

वहीं, इंटीरियर केबिन अपडेट में नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और वेंटीलेटेड सीट और नई सीट अपहोल्स्ट्री शामिल है। नई सोनेट अब 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस टेक्नीक जैसे 25 सेफ्टी फीचर्स से लैस है। सोनेट फेसलिफ्ट की बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी। कस्टमर्स ऑफिशियल वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। 

कंपनी ने नई सोनेट को पहले से ज्यादा शार्प और स्टाइलिश बनाने की कोशिश की है। इसके फ्रंट में कंपनी की सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल दी गई है। दोनों कॉर्नर पर सेबर टूथ स्टाइल वाले अग्रेसिव स्वष्ठ हेडलैंप मिलते हैं, जो महिंद्रा की तरह नजर आते हैं।