भारत में वाहनों की ओवरऑल रिटेल सेल्स में 10त की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जून-2023 में देशभर में 18,63,868 व्हीकल बेचे गए, जबकि पिछले साल इसी महीने में 17,01,105 व्हीकल बेचे गए थे। इनमें पैसेंजर व्हीकल और टू-व्हीलर शामिल हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने जून में वाहनों की रिटेल सेल्स के आंकड़े जारी किए हैं। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि सालाना आधार पर वाहनों की रिटेल सेल्स 10 प्रतिशत बढ़ी।

पैसेंजर व्हीकल की रिटेल सेल्स 5 प्रतिशत बढ़ी

दूसरी ओर मंथ ऑन-मंथ बेस पर रिटेल सेल्स में 8 प्रतिश की गिरावट आई है। यह थोड़े समय के लिए वाहन बाजार में नरमी का इशारा करता है। जून में पैसेंजर व्हीकल की रिटेल सेल्स 5 प्रतिशत बढ़कर 2,95,299 इकाई पर पहुंच गई है। जून-2022 में इंडियन मार्केट में 2,81,811 पैसेंजर व्हीकल बेचे गए थे। इसी तरह पिछले महीने टूव्हीलर्स की सेल्स 7 बढ़कर 13, 10, 186 यूनिट्स पर पहुंच गई। एक साल पहले जून में 12,27, 149 दोपहिया बिके थे। थ्री व्हीलर्स की सेल्स पिछले साल जून के 49,299 यूनिट्स से 75ल्ल ट्रैक्टरों की रिटेल सेल्स सालाना बढ़कर 86,511 यूनिट हो गई। आधार पर 45न बढ़कर 98,660 इकाई हो गई, कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री जून-2022 के आंकड़े से मामूली बढ़ोतरी हुई थी।