जर्मन लग्जरी कार मेकर कंपनी मर्सिडीज- बेंज ने मर्सिडीज विजन वन- इलेवन फ्यूचरिस्टिक कॉन्सेप्ट कार पेश किया है। कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट सुपर कार को कैलिफोर्निया के कार्ल्सबैड में स्थित मर्सिडीज-बेंज के इंटरनेशनल डिजाइन सेंटर में डिजाइन और डेवलप किया है।
मर्सिडीज-बेंज विजन वन- इलेवन दो सीट वाली इलेक्ट्रिक हाइपरकार कॉन्सेप्ट मॉडल है। यह मर्सिडीज कॉन्सेप्ट कार का अपग्रेडेड वर्जन है, इसे कंपनी ने 1970 के दशक में पेश किया था।