स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला 1 सितंबर को भारत में मोटो जी 84 फाइव जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने दावा किया है। कि 145 जी बैंड की मदद से फोन में सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड मिलेगी। मोटोरोला ने लॉन्चिंग से पहले ही फोन के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6 नैनो मीटर पर बना क्वालकॉम स्नेप ड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलेगा।
फोन में आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 13 मिलेगा। कंपनी ने जल्द ही एंड्रॉयड 14 अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। आइए अब फोन के डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर, कैमरा, बैटरी सहित अन्य स्पेसिफिकेशन में जानते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 एमपी का प्रायमरी कैमरा और 8 एमपी का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंच होल डिजाइन के साथ 16 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी और चार्जिंग पावर बैकअप के लिए फोन में 30 टर्बोपॉवर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 द्वद्ध की बैटरी दी है।
कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन के साथ चार्जर भी मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी 84 फाइव जी को कंपनी 22,000 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि, फोन कितने वैरिएंट में आएगा इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।