स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने एज 40 नियो समार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का सबसे हल्का स्मार्टफोन है। IP68 डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के साथ आता है, यानी फोन पानी में डूबने के बाद भी खराब नहीं होगा।
कंपनी ने डिवाइस को इंडियन मार्केट में दो स्टोरेज वैरिएंट में उतारा है। इसके बेस वैरियंट 8 जीबी रैम + 128तक की कीमत 23,999 रुपए और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 25,999 रुपए है।
लॉन्च ऑफर में स्मार्टफोन लिमिटेड टाइम के लिए बेस मॉडल 20,999 रुपए और टॉप मॉडल 22,999 रुपए में अवेलेबल है। इसके अलावा 1000 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस और इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।
डिवाइस की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, मोटरोला की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर 28 सितंबर शाम 7 बजे से शुरू होगी। स्मार्टफोन कैनाल वे, ब्यूटी ब्लैक और सूथिंग सी जैसे तीन कलर में पेश हुआ है। मोटोरोला एज 40 नियो में 2400 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है।