स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला 3 जुलाई को भारत में मोटोरोला रेजर 40 और मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा लॉन्च करेगी। कंपनी ने दावा किया है कि रेजर 40 अल्ट्रा दुनिया का सबसे पतला फ्लिप फोन है। यह दुनिया का सबसे बड़ा एक्सटर्नल डिस्प्ले वाला फोन भी है। 

बायर्स इन दोनों स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई- कॉमर्स अमेजन से खरीद सकेंगे। कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले ही दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर अनवील कर दिए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फंट कैमरा दिया गया है।