हुंडई मोटर इंडिया ने आज न्यू जनरेशन मिड साइज एसयूवी क्रेटा का पहला ऑफिशियल टीजर जारी किया है। इसके साथ ही कंपनी ने कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। बायर्स इसे 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर ऑशियल डीलरशिप से या ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं। दक्षिण कोरियाई कार मेकर कंपनी फेसलिफ्टेड क्रेटा को 16 जनवरी 2024 को लॉन्च करेगी। यह 7 वैरिएंट्स में आएगी।
हुंडई ने सेकेंड जनरेशन क्रेटा को भारत में 2020 में लॉन्च किया था और इसके बाद अब थर्ड जनरेशन में इसे पहला बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। इसकी कीमत 11 लाख रुपए (एक्स- शोरूम) से शुरू हो सकती है।
कार का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, किया सेल्टोस, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से रहेगा। टीजर में इसके कुछ डिजाइन अपडेट की जानकारी मिली है। हुंडई ने नई क्रेटा को 'सेंसुइस स्पोर्टीनेस' डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है नई बड़ी रेडिएटर ग्रिल और नया बंपर दिया गया है।