रॉयल एनफील्ड ने अपनी न्यू जनरेशन हिमालयन 452 की लॉन्च डेट ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस पॉपुलर बाइक को 7 नवंबर को लॉन्च करेगी। रॉयल एनफील्ड की ये बाइक टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट की जा चुकी है। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक जारी किया गया था। न्यू जनरेशन हिमालयन पूरी तरह से नई मोटरसाइकिल है, लेकिन कई बार चेंजेस के बावजूद बाइक का ओवरऑल लुक अपने फर्स्ट जनरेशन एडिशन की तरह ही नजर आता है। बाइक को 2.50 लाख रुपए की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
इसके अलावा हीरो की अपकमिंग बाइक एक्सपल्स 440 से इसका कड़ा मुकाबला होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी टीजर में मोटरसाइकिल में टर्न इंडिकेटर्स के साथ एक हेडलैंप, एक छोटी विंडशील्ड, एक नई चोंच जो हीरो एक्सपल्स के समान दिखती है, न्यू डिजाइन फ्यूल टैंक, एक बड़ा इंटरकूलर, नए ग्रैब हैंडल, नए एग्जॉस्ट और साथ ही चारों ओर नए ग्राफिक्स मिलते हैं।
🏏 खेल
न्यू जनरेशन रॉयल एनफील्ड की डेट कन्फर्म, जानिये कब होगी लॉन्च?
बाइक को 2.50 लाख रुपए की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है..!