यूके बेस्ड कंपनी नथिंग 11 जुलाई को ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी अपना दूसरा स्मार्टफोन नथिंग फोन 2 लॉन्च करेगी। कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर स्मार्टफोन को टीज करते हुए लॉन्च डेट के बारे में जानकारी दी है। नथिंग फोन 2 का लॉन्च इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात 8.30 बजे शुरू होगा। अभी कंपनी ने केवल स्मार्टफोन को टीज किया है। 

टीजर में फोन में नथिंग फोन- 1 की ही तरह ट्रांसपेरेंट डिजाइन दिखाई दे रही है। इसके अलावा स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ जानकारी सामने आ गई हैं। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।