जापानी कंपनी होंडा 9 जनवरी 2024 से अमेरिका में शुरू होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2024 में अपनी पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी काफी समय से एक्टिवा इलेक्ट्रिक पर काम कर रही है। होंडा एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है।
इस समय घरेलू बाजार में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा पॉपुलर है, जो बिक्री के मामले में भी टॉप पर है। होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक के आते ही इसका सीधा मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ही होगा। भारत में भी इसे 2024 में ही लॉन्च किया जाएगा।
एक्टिवा इलेक्ट्रिक में 280 किमी की रेंज मिल सकती है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें मौजूदा मॉडल के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स को शामिल किया जाएगा। स्कूटर डिजिटल टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से लैस होगा। टेलीस्कोप सस्पेंशन भी मिल सकता है। मल्टी-स्टोरी अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए फिक्स्ड बैटरी सेटअप से परेशानी आ सकती है।