न्यू जनरेशन हिमालयन 450 एडवेंचर बाइक एनुअल बाइकिंग इवेंट मोटोवर्स - 2023 में 24 नवंबर को लॉन्च की गई थी। रॉयल एनफील्ड की न्यू जनरेशन हिमालयन 450 एडवेंचर बाइक 1 जनवरी से महंगी हो जाएगी। कंपनी ने गोवा में हुए अपने एनुअल बाइकिंग इवेंट मोटोवर्स- 2023 में इसे 2.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की इंट्रोडक्टरी प्राइस में लॉन्च किया था। इंट्रोडक्टरी प्राइस सिर्फ 31 दिसंबर तक बुकिंग कराने पर ही लागू हैं। इसके बाद 1 जनवरी से ग्राहकों को बाइक के लिए बड़ी हुई कीमत देनी होंगी। बायर्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं।

नई हिमालयन 450 तीन वैरिएंट और पांच कलर ऑप्शन के साथ आएगी। यदि कोई ग्राहक 1 जनवरी से पहले बाइक बुक करता है, लेकिन नए साल में कलर बदलने का ऑप्शन चुनता है, तो नई कीमत लागू होगी। वहीं, अगर कलर में बदलाव 31 दिसंबर से पहले होता है तो ग्राहक को शुरुआती कीमत का फायदा मिलेगा। नई हिमालयन में राउंड शेप का इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का पहला गोल ञ्जनञ्ज इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। राउंड डैश गूगल मैप्स की मदद से म्यूजिक फोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन सहित सभी जरूरी चीजें शो करता है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 ने इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर 2024 का खिताब अपने नाम किया है।