चाइनीज टेक कंपनी वनप्लस जल्द भारत में वनप्लस नॉर्ड 3 लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने ऑफिशियल कम्युनिटी फोरम के जरिए स्मार्टफोन को टीज किया है, जिसमें वनप्लस ने द नेक्स्ट नॉर्ड कैप्शन के साथ द लैब कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन में वनप्लस या कोई और कंपनी के स्मार्टफोन यूजर्स रजिस्टर कर सकते हैं। कंपनी 6 चुनिंदा यूजर्स को लॉन्चिंग से पहले फ्री में मोबाइल देगी। 

रिपोर्ट की माने तो कंपनी भारत में वनप्लस नॉर्ड 3 को 32 हजार रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है। वनप्लस ने टीडर में फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कई जानकारी सामने आ गई है। आइए इन्हीं रिपोर्ट्स के अनुसार स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं। 7 इंच का 1.5 एमोलेड डिस्प्ले दे सकती है।