चाइनीज टेक कंपनी रियलमी ने भारत में रियलमी 11 5जी सीरीज को लॉन्च कर दिया है। सीरीज में कंपनी ने 2 स्मार्टफोन रियलमी को दो-दो वैरिएंट में पेश किया है। इसके साथ ही रियलमी ने बड्स एयर 5 सीरीज के वायरलेस ईयरबड्स को भी मार्केट में उतारा है। कंपनी ने दोनों फोन में रिफ्रेश रेट और 550 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.72-इंच की एलसीडी स्क्रीन दी है।
परफॉर्मेंस के लिए दोनों फोन में 6 एनएम पर बना मीडियाटेक डिमेसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड 13 बेस्ड रियलमी 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए रियलमी 115 जी में 3 एक्स जूम वाला 108 एमपी का प्रायमरी कैमरा मिलेगा।
वहीं, प्रायमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 16 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए रियलमी 115 जी में 67 डब्ल्यू की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि केवल 17 मिनट में मोबाइल की बैटरी 0 से 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में डुअल-बैंड ब्लूटूथ 5.2 और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी मिलेगा।
रियलमी ने लाइव लॉन्च इवेंट में रियली बड्स एयर 5 सीरीज के 2 वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं, जिसमें रियलमी बड्स एयर 5 प्रो व रियलमी बड्स एयर 5 शामिल है। कंपनी ने रियलमी बड्स एयर 5 प्रो की कीमत 4,999 और बड्स एयर 5 की कीमत 3,699 रखी है। हालांकि, फर्स्ट सेल में रियलमी बड्स एयर 5 प्रो में 500 और बड्स एयर 5 में 200 की छूट मिलेगी।