देश के बड़े कार मैन्युफैक्चरर्स ने सितंबर 2023 के सेल्स आंकड़े जारी किए हैं। सालाना आधार पर मारुति सुजुकी की सेल्स में 3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि उसके मिनी कॉम्पैक्ट सेगमेंट की सेल में 22.5 की गिरावट आई है। इसके अलावा हुंडई मोटर की सेल्स में 13 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा की सेल्स में 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

टोयोटा ने भी सितंबर में 23,590 कारें बेचकर सालाना आधार पर 53 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की है। मारुति सुजुकी ने सिंतबर महीने में 181,343 कारें बेची है। इसमें से 1,58,832 कारें डोमेस्टिक मार्केट में, जबकि 22,511 कारें एक्सपोर्ट की है। टाटा मोटर्स ने सितंबर में 82,023 व्हीकल्स बेची है। पिछले साल के सितंबर के मुकाबले इसमें 2 दुगनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने इस साल सितंबर में 71,641 कारें बेची है।

फेस्टिव सीजन और एक्सपोर्ट बढ़ने से कारों की सेल में बढ़ोतरी हुई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की सेल्स लगातार तीसरे महीने बढ़ी है। महिंद्रा ने सितंबर में 41,267 पैसेंजर व्हीकल्स बेचे हैं। वहीं ट्रैक्टर सेल्स में 11 फीसदी की गिरावट रही है। टोयोटा ने सिंतबर में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान कंपनी ने 23,590 कारें बेची। सितंबर 2022 में 15,378 गाड़ियां बेची थी। आयशर मोटर्स की कॉमर्शियल व्हीकल सेल सितंबर में 7, 198 यूनिट रही है। सालाना आधार पर बिक्री 8.6 फीसदी बढ़ी है। वहीं इसके रॉयल एनफील्ड सेल्स में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।