रिलायंस जियो ने अपना नया जियो बुक लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला लर्निंग बुक है, जिसकी कीमत 16,499 रुपए रखी है। लैपटॉप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और रिलायंस डिजिटल में प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल है। इसमें 4 फीसदी कनेक्टिविटी और परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक 8788 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स हाई डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टी-टास्किंग सहित अन्य काम कर सकेंगे।
जियो बुक में 11.6 इंच का एंटी ग्लेयर डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले के चारों साइड में चौड़े बेजल्स मिलते हैं। वीडियो कॉलिंग के लिए सिंगल कैमरा दिया गया है। डिवाइस ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। कंपनी ने बताया है कि इस ऑपरेटिंग सिस्टम को लर्निंग के हिसाब से डिजाइन किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए लैपटॉप में मीडियाटेक 8788 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।